Powered By Blogger

Sunday, July 21, 2024

शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर आया नया अपडेट। हाई लेबल कमिटी की बैठक मे इन मुद्दों पर सहमति।

शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय कमिटी की बैठक संपन्न हुई ।सक्षमता परीक्षा में अधिक मेघा अंक वाले शिक्षकों की पोस्टिंग शहरी क्षेत्र के स्कूलों मे होगी, कमिटी मे इस बात पर बनी सहमति।
 शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग वाली कमेटी जिसकी अध्यक्षता शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने की इसकी एक निर्णायक बैठक कल देर शाम सचिवालय स्थित हाल में आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षकों से जुड़ी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में निर्णय लिया गया की सबसे पहले सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की जाएगी। उसके बाद दूसरे शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग होगी। पहले सक्षमता उत्तीर्ण 187000 नियोजित शिक्षको को प्राथमिकता देते हुए उन्हें स्कूल आवंटित किया जाएगा।
पहले से जो नियमावली थी कि सक्षमता परीक्षा में अधिक अंक लाने वाले शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में स्कूल अलॉट किए जाएंगे इस मेरिट बेसिस के आधार पर ही सक्षमता पास शिक्षकों को विद्यालय अलॉट किए जाएंगे। जिनका नंबर सबसे अधिक होगा उन्हें शहरी क्षेत्र के विद्यालय अलॉट किए जाएंगे। इसी आधार पर सभी शिक्षकों को विद्यालय अलॉट किया जाएगा,इस पर भी कमेटी के सदस्यों के बीच सहमति बन गई है।
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बनी कमेटी अगले एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। शनिवार को शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
दरअसल, शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बनी कमेटी एक समेकित नीति बनाने पर काम कर रही है। शनिवार को हुई बैठक में शिक्षकों के सुविधाजनक पदस्थापन और शिक्षक पति-पत्नी को एक ही स्कूल में पदस्थापित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। हालांकि अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। गौरतलब है की शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बनी यह कमेटी सिर्फ सुझाव दे सकती है, अंतिम निर्णय सरकार को ही लेना है।
बता दें कि राज्य के करीब साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का सरकार का प्लान है। राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने के बाद इन शिक्षकों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया जाएगा। कोई ठोस तबादला नीति नहीं होने के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆


No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...