Powered By Blogger

Wednesday, May 15, 2024

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                   TeacherNama

हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग की ऑफिशियल X अकाउंट को ही हैक करके अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दिया। साइबर अपराधियों ने इसके साथ ही विभाग के ट्विटर हैंडल के कवर इमेज और प्रोफाइल इमेज को भी बदल डाला।
इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग के अकाउंट हैकिंग के इस मामले को देख रहे आइटी विशेषज्ञ साइबर अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं । हालाकि आईटी विभाग की पूरी टीम ने 10 घण्टे की कड़ी मशक्कत के पश्चात् हैकर्स के चंगुल से एकाउंट को वापस छुड़ा लिया। बताया जा रहा है कि टीम अब तक यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्स हैंडल को कहां से हैक किया गया। उसका आईपी एड्रेस क्या था। हालाकि हैकर्स के द्वारा हैकिंग के लिए डार्क वेब एवं वीपीएन का सहारा लेकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
गौरतलब है की 5 साल पूर्व भी शिक्षा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को हैक किया गया था। हैकर्स के द्वारा वेबसाइट को हैक करते हुए उसका नाम बदलने के साथ उस पर "आई लव यू पाकिस्तान" जैसी आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थी। जिससे हैकिंग की उस घटना के पीछे पाकिस्तान के हैकर्स का हाथ होने के कयास लगाए जा रहे थे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक्स हैंडल हैक होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। विदित हो की ether fi एक डिजिटल क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी वेबसाइट मानी जाती है। इसका पहले से भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल मौजूद है, जिसे करीबन 1,34,000 लोग फॉलो करते हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...