Powered By Blogger

Wednesday, July 10, 2024

एक आवश्यक सूचना।

कुछ जिलों से ऐसी शिकायतें मिल रही है की ई शिक्षाकोष एप्प पर प्रतिदिन अटेंडेंस भेजे जाने के बावजूद अभी भी कुछ प्रखंडो में पदाधिकारी WhatsApp Group में अटेंडेंस बनवा रहे हैं। जो की विभागीय नियमों के विरुद्ध एवम ACS महोदय के हालिया आदेश की स्पष्ट तौर पर अवहेलना है। हाल के दिनों में वीसी के माध्यम से भी विभाग के द्वारा यह स्पष्ट दिशा निर्देश दिया जा चुका है की 
 ई शिक्षाकोष एप्प को शिक्षक एवं छात्रों के एटेंडेंस सहित विद्यालयों में सभी प्रकार की मॉनिटरिंग के एकीकृत प्रणाली के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। जिसका किसी भी परिस्थिति में कोई अन्य विकल्प स्वीकार्य नहीं है। अतः व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से अटेंडेंस बनवाना विभागीय आदेशों की स्पष्ट तौर पर अवहेलना है। 
यदि किसी पदाधिकारी के द्वारा ऐसी कोई भी व्यवस्था अभी भी संचालित की जा रही है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से अथवा विभाग को लिखित शिकायत के रूप में तुरंत करें। ताकि इस पर अग्रेत्तर करवाई की जा सके। 
 सभी शिक्षक बंधुओं से अपील है की यदि आपके प्रखंड अथवा जिले में ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप अभी भी संचालित हो रहे हैं जिनमें प्रतिदिन अटेंडेंस भेजा जा रहा है तो आप उनके ग्रुप एडमिन एवम ग्रुप मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ अन्य डिटेल्स हमारे साथ ट्विटर अथवा ईमेल के माध्यम से साझा कर सकते हैं। ताकि हम शिक्षा विभाग को इनकी सूची भेज सके।
धन्यवाद।
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...