हाल ही में ई शिक्षाकोश एप्प में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इनमें कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं :
👉 कैमरा खराब होने पर वैकल्पिक कैमरा विकल्प लागू किया गया
👉 स्कूल लॉगिन - सभी शिक्षकों की उपस्थिति के लिए शिक्षक फोटो विकल्प जोड़ा गया
👉 स्कूल और शिक्षक लॉगिन-लेबल टेक्स्ट को अंग्रेजी से हिंदी में बदला गया
👉 डैशबोर्ड पर रिफ्रेश लोकेशन बटन में स्कूल लोकेशन फ़ंक्शन शामिल किया गया
👉 अंतिम उपस्थिति सबमिशन के अंदर जियोफेंसिंग दूरी जांच लागू की गई
👉 स्कूल एडमिन मार्क अटेंडेंस से मार्क ऑन ड्यूटी विकल्प हटा दिया गया।
👉 MDM उपस्थिति में सेल्फी सुविधा जोड़ी गई।
सभी शिक्षक अपने-अपने "ई -शिक्षाकोष" एप को जल्द से जल्द अद्यतन ( Update )कर लें।
इस अपडेट के पश्चात वर्ग शिक्षकों की जवाबदेही भी निशित तौर पर तय होती है और अब उन्हें प्रतिदिन उपस्थिति पुस्तिका में दर्ज किए जा रहे दैनिक उपस्थिति को सावधानी पूर्वक दर्ज करना होगा। इसमें बच्चों की वास्तविक उपस्थिति ही बनाने होगी, अन्यथा वे विभागीय करवाई के पात्र हो सकते हैं।
इस नए अपडेट के साथ, विभाग ने शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया है।
अतः सभी शिक्षकों से अनुरोध है की वे इस नई व्यवस्था के तहत बिना किसी दबाव के अपने वर्ग की उपस्थिति पंजी पर बच्चों की वास्तविक उपस्थिति ही बनाएं।यदि विद्यालय प्रधान के द्वारा इसके लिए अनावश्यक दबाव बनाए जा रहा है तो अविलंब उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे।अन्यथा आप सभी भी विभागीय करवाई के पात्र हो सकते हैं।
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।
"TeacherNama" WhatsApp Channel
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:
Post a Comment