Powered By Blogger

Monday, September 23, 2024

बिहार के 6421 नव स्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियत वेतन पर प्रति विद्यालय एक विद्यालय सहायक अर्थात् कुल 6421 विद्यालय सहायक के पद सृजित करने की स्वीकृति।


बिहार राज्य के 6421 नव स्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियत वेतन पर प्रति विद्यालय एक विद्यालय सहायक अर्थात् कुल 6421 विद्यालय सहायक के पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

2. पूर्व में विभागीय संकल्प संख्या-1128 दिनांक-21.08.2020 के आलोक में राज्य के राजकीयकृत माध्यमिक/उच्च माध्यमिक एवं प्रोजेक्ट विद्यालयों में लिपिक एवं अनुसेवक का मरणशील पद प्रत्यर्पित करते हुए नियत वेतन पर विद्यालय सहायक का पद सृजित किया गया था। उक्त संकल्प में विद्यालय सहायक के नियोजन की प्रक्रिया, अर्हता, सेवाशर्त, अनुशासनिक कार्रवाई इत्यादि निर्धारित की गई है। नवसृजित 6421 पदों पर भी विभागीय संकल्प संख्या-1128 दिनांक-21.08. 2020 के अनुरूप ही संगत कार्रवाई की जाएगी।

3. राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा के सर्वव्यापीकरण हेतु 6421 माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई है। उक्त विद्यालयों हेतु 6421 प्रधानाध्यापक का पद सृजित किया गया है। इन विद्यालयों के प्रशासनिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों के निष्पादन हेतु यह आवश्यक है कि प्रत्येक विद्यालय में एक विद्यालय सहायक का पद सृजित करते हुए नियत वेतन पर नियोजन किया जाय, ताकि विद्यालयों के गैर शैक्षणिक कार्यों को सामान्य रूप से संचालित किया जा सके।

4. राज्य के 6421 नव स्थापित एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रति विद्यालय एक विद्यालय सहायक अर्थात् कुल 6421 विद्यालय सहायक का पद प्रतिमाह 16,500/- (सोलह हजार पाँच सौ) रूपये के नियत मानदेय एवं 500/- (पाँच सौ) रूपये के वार्षिक वेतन वृद्धि पर सृजित किया गया है। सृजित पदों पर आवश्यकतानुसार नियोजन विभाग द्वारा निर्गत संकल्प संख्या-1128 दिनांक-21.08. 2020 में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप किया जायेगा। जिन विद्यालयों के लिए 6421 पदों का सृजन किया गया है उससे संबंधित जिलावार संख्यात्मक सूची अनुलग्नक । के रूप में संलग्न है।
5. 5. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय सहायक के पदों को विद्यालयवार चिन्हित करते हुए समेकित रूप से पद सृजन की सूचना संबंधित नियोजन इकाई को उपलब्ध करायेगें।

6 उक्त नियत वेतन पर 6421 सृजित पदों पर नियोजित/नियुक्त होने वाले विद्यालय सहायकों का भुगतान संगत शीर्षों से किया जायेगा।

7 प्रशासी पदवर्ग समिति की दिनांक-24.07.2024 को आहूत आहूत बैठक में सहमति प्राप्त है।

8. उक्त पद सृजन पर राज्य मंत्रिपरिषद् की दिनांक-10.09.2024 की बैठक में मद संख्या-44 के रूप में सहमति प्राप्त है।
बिहार राज्यपाल के आदेश से, ह०/- (अमित कुमार पुष्पक) उप सचिव, शिक्षा विभाग। पटना, दिनांक 23/09/2024 सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ ज्ञापांक: 11/मु०-09-163/2019 (अंश) 2336 प्रतिलिपि सभी संबंधित कोषागार पदाधिकारी को प्रेषित।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...


ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...