Powered By Blogger

Thursday, May 23, 2024

बिहार के 1.87 लाख सक्षमता उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी! अब विद्यालय पोस्टिंग के लिए काउन्सलिंग का नहीं करना होगा इंतजार। 6 जून के बाद सक्षमता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार वरीयता क्रम के अनुसार होगा विद्यालय एलॉटमेंट।

🍀सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी।
🍀6 जून के बाद सभी शिक्षकों को विद्यालय किया जाएगा आवंटित।
🍀विद्यालय योगदान के बाद होगी काउंसलिंग और प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी।
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑
शिक्षा विभाग से प्राप्त खबरों के अनुसार विभाग सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण सभी 1.87 लाख नियोजित शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की तैयारी में जुट गया है। गौरतलब है कि पहले सक्षमता परीक्षा (प्रथम) उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग आचार संहिता की वजह से लंबित थी लेकिन अब लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद 6 जून से सक्षमता उत्तीर्ण सभी शिक्षकों को उनकी वरीयता क्रम व परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार उन्हें विद्यालय आवंटित किया जाएगा। आवंटित विद्यालय में योगदान के पश्चात शिक्षकों की काउन्सलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुनः सभी शिक्षकों को 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों के ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा जाएगा।

विद्यालयों का आवंटन सक्षमता परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के DEOs (शिक्षा पदाधिकारीयों) से 22 मई 2024 तक राज्य के सभी शहरी स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थापित स्कूलों में उपलब्ध रिक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त कर ली है।

25 मई से सभी जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(डीपीओ) स्थापना को यह निर्देश दिया गया है की वे अपने अपने जिलों के सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कोटीवार रिक्तियों की एंट्री सॉफ्टवेयर में 
करवाना सुनिश्चित करेंगे।
 लोकसभा चुनाव की गिनती के पश्चात् 6 जून से शिक्षकों को रेंडमाइजेशन द्वारा अपने मोबाइल पर विद्यालय का नाम, पता एवं विद्यालय का UDISE कोड मैसेज के द्वारा मिलना शुरू हो जायेगा। मैसेज प्राप्त होते ही सभी शिक्षकों को अपने-अपने जिला शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय हेतु नियुक्ति पत्र प्राप्त कर उक्त विद्यालय में योगदान करना होगा। तत्पश्चात योगदान के बाद उनकी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उसके बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु ट्रेनिंग कॉलेज में भेजा जाएगा
अपने आवंटित विद्यालय में योगदान करते ही सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल जायेगा और उस दिन से ही वे विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। इसके साथ ही विद्यालय योगदान की तिथि से सभी नियोजित शिक्षक राज्य जिला कैडर के नियमित शिक्षक माने जाएंगे और राज्य कर्मी की सभी सुविधाएं योगदान की तिथि से ही 1.87 लाख नियोजित शिक्षकों को मिलनी प्रारंभ हो जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...