۩۞۩TeacherNama۩۞۩
आप सभी शिक्षक बंधुओं से अपील है कि शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए रहे निरीक्षण अभियान में सारे नियम कानून को ताक पर रखकर जिस प्रकार से ग्रीष्मावकाश के दौरान भी वेतन कटौती का भय दिखाकर अवैध वसूली का खेल चल रहा है।उसे नजरंदाज करके मौन रहना भविष्य में हम सभी के लिए काफी भारी पड़ सकता है। आप सभी वेतन कटौती को हल्के में नहीं लें क्योंकि इससे आपका सर्विस ब्रेक हो जा रहा है,जो आगे चलकर आपके प्रमोशन में बाधा खड़ी कर सकता है इसके अलावा रिटायरमेन्ट के दौरान यह बड़ा कष्टकारी होगा। विशेष रूप से BPSC द्वारा नियुक्त शिक्षकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि अभी आपका कैरियर शुरू ही हुआ है।अतः आप इसके विरुद्धयथोचित तरीके से आवाज उठाइए अन्यथा अधिकारियों का शोषण अनवरत तरीके से चलता ही रहेगा।साथ ही साथ बिना CL या SL के विद्यालय से अनुपस्थित न हों आप इसका विशेष ध्यान रखें,ससमय विद्यालय पहुचें और ससमय ही निकले,बावजूद अगर आपकी वेतन कटौती होती है तो मजबूत तरीके से अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण तैयार करके समय पर विभाग को सूचित करें।
धन्यवाद।
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के Whatsapp Channel को अवश्य फॉलो करें।
"TeacherNama" WhatsApp Channel
👆👆 से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:
Post a Comment