आज वीसी के माध्यम से सभी जिलों को यह निर्देश दिया गया है की जिन शिक्षकों (प्रधानाध्यापक सहित) ने मिशन दक्ष के अंतर्गत अब तक लिए छात्रों का चयन नहीं किया है वे इसे जल्द से जल्द पूरा करें। इसे अत्यावश्यक समझा जाए। सभी प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करेंगे की विद्यालय के सभी शिक्षक कक्षा 3 से 8 तक कम से कम 5 बच्चों का चयन अवश्य करेंगे। कई विद्यालयों से ऐसी रिपोर्ट मिल रही हैं की प्रधानाध्यापक स्वयं दक्ष कक्षाओं हेतु बच्चों का चयन करने में कोताही बरत रहे हैं।ऐसे में वे कठोर विभागीय करवाई के पात्र होंगे।
विशेष रूप से मिशन दक्ष के अंतर्गत निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
1. मिशन दक्ष रजिस्टर खोल उसमे स्टूडेंट प्रोफाइल बना लीजिए (जैसे नाम,अभिभावक का नाम, पता, मोबाइल नंबर)
2. प्रत्येक छात्र की वर्तमान स्थिति (हिंदी,अंग्रेजी,गणित जैसे अक्षर का ज्ञान है या नही,इत्यादि) लिख लें।
3. दिए गए फॉर्मेट में विवरणी लिख लें जिसमे गृहकार्य,श्यामपट्ट कार्य भी काफी महत्वपूर्ण है।
4. सभी शिक्षकेत्तर कर्मी (शिक्षा सेवक/तालीमी मरकज) भी अपने आवंटित विद्यालय से नए नामांकित बच्चों का चयन कर रजिस्टर संधारण में उपरोक्त सभी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।
5. सभी प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करेंगे की अपने जिलों के व्हाट्सअप ग्रुप में मिशन दक्ष से संबंधित भेजे गए गूगल फार्म्स के माध्यम से सारी जानकारियां सही और सटीक भरी जाए।
सभी HM उपरोक्त बातों का व्यक्तिगत तौर पर अनुश्रवण करें।
सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) अपने अपने स्तर से इसके लिए पत्र जारी करेंगे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।
"TeacherNama" WhatsApp Channel
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:
Post a Comment