Powered By Blogger

Tuesday, May 28, 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु वाहन कोषांग के द्वारा मतदान कर्मियों हेतु विभिन्न मार्गो पर रिंग बस सर्विस की शुरुआत।

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले में संचालित वाहन कोषांग के द्वारा मतदान कर्मियों हेतु विभिन्न मार्गो पर रिंग बस सर्विस चलाया जा रहा है । उसकी जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रवि रंजन द्वारा दी गई है, जो निम्नवत है-

01 जून को मतदान दिवस पर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु मतदान कर्मियों के लिए दिनांक 30.05.2024 एवं 31.05.2024 तथा 01.06.2024 को कुल 18 बस 9 रूटों पर प्रखंड मुख्यालय से डिस्पैच सेंटर तक चलाई जाएगी।
         सभी मतदान कर्मियों के संबंधित डिस्पैच सेंटर पर योगदान करने एवं सामग्री प्राप्त करने हेतु यह सुविधा प्रदान की जा रही है । इसके अलावा यह सुविधा मतदान समाप्ति के पश्चात वज्रगृह तक मतदान कर्मियों को लाने हेतु भी प्रदान की जाएगी। यह सुविधा मतदान से पूर्व दोनों तिथियां यथा 30.05.2024 एवं 31.05.2024 को और मतदान के दिन दिनांक 01.06.2024 को प्रदान की जाएगी ।
सभी बसें प्रखंड मुख्यालय से चलेगी तथा डिस्पैच सेन्टर पर मतदान कर्मियों को पहुंचाएगी ।
बस नंबर P 32A - 32B
प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय से दो बसे चलेगी इस प्रकार - 9 प्रखंड मुख्यालय से 18 बसे चलेगी । जिनमें पहली बस सुबह 6:00 बजे एवं दुसरी बस 7:00 बजे सुबह में खुलेगी ।


अगिऑव प्रखंड से - P - 32A एवं 32B
शाहपुर प्रखंड से - P - 33A एवं 33B
बडहरा प्रखंड से - P - 34A एवं 34B
सहार प्रखंड से - P - 35A एवं 35B
तरारी प्रखंड से - P - 36A एवं 36B

बड़हरा प्रखंड से - P - 37A एवं 37B
सहार प्रखंड से - P - 38A एवं 38B
तरारी प्रखंड से - P - 39A एवं 39B
शाहपुर प्रखंड से - P - 40A एवं 40B

इनमें से P - 32A, P -36A एवं 32B एवं P - 36B संबंधित प्रखंड मुख्यालय से बाजार समिति तक आयेगी।
एवं P - 37A से 40A संबंधित प्रखंड मुखलया से ककीला पॉलटेक्निक कॉलेज जगदीशपुर तक जायेगी ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...