Powered By Blogger

Monday, May 27, 2024

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा 5:43 बजे अपराह्न में बंद विद्यालयों का कराया जा रहा है निरीक्षण। शिक्षकों में मचा हड़कंप

 
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑
शिक्षा विभाग के अधिकारी खुद के के पाठक के आदेश की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। उनके एक से एक कारनामे सामने आ रहे हैं जिससे पूरा शिक्षा विभाग हास्य का पात्र बन चुका है। अभी कुछ दिन पूर्व ही भागलपुर जिले के एक BEO के द्वारा 5:45 पूर्वाह्न तक विद्यालय खोलने के फरमान को फर्जी करार दिया गया था।
आजकल शिक्षा विभाग के दरभंगा जिले के डीपीओ सह सिंघवाडा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी(BEO) की अजीबोगरीब कार्रवाई चर्चा में है।अधिकारी महोदय ने स्कूल बंद होने के बाद भी निरीक्षण कार्य करके विभाग को अपनी अद्भुत कार्य कुशलता का परिचय दिया है।
विडंबना देखिए की BEO साहब को पूर्वाहन और अपराह्न में फर्क भी मालूम नहीं है। उनके द्वारा जारी पत्र में 5:43 बजे अपराह्न पर निरीक्षण कार्य करवाने का उल्लेख किया गया है। उपरोक्त पत्र में BEO ने प्रखंड साधन सेवी(बीआरपी) के द्वारा 5:43 बजे अपराह्न पर हुए निरीक्षण के दौरान एक ही विद्यालय के अनुपस्थित पाए गए नौ शिक्षकों पर वेतन कटौती की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है। 
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्रातः 6:00 से दोपहर 1:30 बजे तक ही स्कूलों का संचालन किया जाना है। वहीं अगर निरीक्षण कार्य 5:43 बजे पूर्वाह्न में भी किया गया है तो यह स्कूल खोले जाने से पहले किया हुआ प्रतीत होता है। वहीं शिक्षक संघ ने इस मामले पर तंज कसते हुए ऐसे अधिकारियों को अपने ज्ञान वर्धन के लिए शिक्षकों से मुफ्त ट्यूशन लेने तक की सलाह दे डाली है। अब यह देखना है कि शिक्षा विभाग ऐसे अधिकारियों पर जो निरीक्षण के नाम पर खुद विभाग के बताए हुए निर्देशों की हदों को पार करने से भी नहीं चूक रहे है, किस तरह की कार्रवाई करती है। अथवा पुराने ट्रेंड का अनुसरण करते हुए इस पत्र को भी फर्जी करार दिया जाएगा।
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
प्रतिक्रिया/सुझाव

ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...