Powered By Blogger

Monday, May 13, 2024

बिहार के सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के पश्चात समय सारणी में हुए बदलाव से जुड़ी समस्याओं पर एक नजर।

बिहार के सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों के संचालन के समय को लेकर शिक्षा विभाग के हालिया जारी आदेश पर शिक्षक समुदाय के बीच एक गंभीर बहस छिड़ चुकी है।अगर इस पत्र को ध्यान से देखें तो पत्र की पहली पंक्ति ही काफी हास्यास्पद प्रतीत होती है। इसके अनुसार दिनांक 15 अप्रैल 2024 से 15 मई 2024 तक ग्रीष्मावकाश के घोषित होने की बात कही गई है,जो शिक्षकों की समस्याओं पर एक कुठाराघात के समान है।शिक्षा विभाग के हालिया आदेशों में जिस प्रकार से शिक्षकों के साथ अमानवीय तरीके से व्यवहार किया जा रहा है यह पत्र उसकी अगली कड़ी प्रतीत होता है। वास्तव में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के नाम पर विभाग के अधिकारी जिस प्रकार से अपनी मनमाने आदेशों एवं तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं। आने वाले समय में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि शिक्षकों में व्याप्त असंतोष और घोर निराशा एक बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर है। किंतु विगत कुछ घटनाक्रमों पर गौर किया जाए तो ऐसा प्रतीत होता है की शिक्षक समुदाय की संघर्ष करने की शक्ति ही क्षीण हो चुकी है। अपने ऊपर हो रहे सारे अत्याचारों को मूकदर्शक बनकर सहते रहना कबूल है परंतु संघर्ष करने का मार्ग से वो भटक चुके हैं।
इसके अलावा इस पत्र में दूर दराज से आने वाले जाने वाले शिक्षकों के सामने भोजन की व्यवस्था एक गंभीर समस्या के रूप में सामने खड़ा है। टीचरनामा की टीम शिक्षा विभाग से यह अपील करती है की विभाग को इस पर ध्यान देते हुए ऐसे शिक्षकों को खाना मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि वह शैक्षणिक कार्यों पर निश्चिंत होकर ध्यान केन्द्रित कर सकें।क्योंकि भूखे भजन कैसे होई गोपाला।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...


ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।



"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...