Powered By Blogger

Monday, May 13, 2024

BSEB द्वारा आयोजित STET 2024 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी।

BSEB STET 2024 Short Notice जारी🔥

🍀 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2024 प्रथम का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है_
■ Paper I(कक्षा 9-10) - 18 मई से 29 जून✅
■ Paper II (कक्षा 11-12) -11 जून से 20 जून✅
 

🍀 विदित हो कि समिति द्वारा आयोजित इस परीक्षा के पेपर-1 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 3,59,489 अभ्यर्थियों तथा पेपर-2 के विभिन्न विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 2,37,442 अभ्यर्थियों ने ऑनलाईन आवेदन किया है। इस प्रकार, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2024 (प्रथम) के पेपर-1 एवं पेपर-2 के विषयों में सम्मिलित होने के लिए कुल 5,96,931 अभ्यर्थियों ने ऑनलाईन आवेदन किया है।

🍀यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं रोजाना दो शिफ्ट में होगी।
🍀पहली पाली - पूर्वाहन 10 बजे से12:30 बजे तक
     द्वितीय पाली- 03:00 बजे से अपराह्न 05:30 बजे 

🍀दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।

🍀 STET-2024 Exam पेपर-1 का एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है।एवम बिहार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
🍀संबंधित अभ्यर्थी अपने यूजर आई०डी० के रूप में Application No. एवं पासवर्ड के रूप में अपना जन्मतिथि (dd-mm-yyyy) का उपयोग कर समिति के उक्त वेबसाईट से अपना मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
🍀इस परीक्षा के पेपर-2 का प्रवेश पत्र माह-जून के प्रथम सप्ताह में समिति के उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जाएगा।
🍀प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में अथवा प्रवेश पत्र से संबंधित अन्य किसी प्रकार की कठिनाई हो तो संबंधित अभ्यर्थी हेल्प लाईन नम्बर 011-35450941 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।

"TeacherNama" WhatsApp Channel 
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:

Post a Comment

बिहार के शिक्षा विभाग का ऑफिशियल ट्विटर(X) एकाउंट हुआ हैक, साइबर अपराधियों ने बदला नाम और प्रोफाइल फोटो , मचा हड़कंप

                    TeacherNama हैकर्स ने बिहार में साइबर अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग...