अब जरा इस पत्र को एक बार ध्यानपूर्वक पढ़िए। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं की यह किसी हॉरर/थ्रिलर टीवी सीरियल का स्क्रिप्ट ना होकर एक विभागीय पत्र है? भोजपुर जिले के आगियांव प्रखंड के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जारी किए इस पत्र के माध्यम से श्रीमान पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक अति महत्वपूर्ण टास्क सौंपा है। जिस पर बेचारे प्रधानाध्यापक को अपनी Intelligence Team के माध्यम से पत्र में जिक्र किए गए वायरल वीडियो के लीड कैरेक्टर(मुख्य अभिनेत्री) और उक्त वीडियो के डायरेक्टर सह कैमरामैन का पता लगाना है। यदि 24 घंटे के अंदर प्रधानाध्यापक इस टास्क को पूरा करने से चूक जाते हैं तो उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जरा अंदाजा लगाइए बिहार के जिन खस्ताहाल विद्यालयों में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर मौजूद सुविधाओं में सीसीटीवी कैमरे का नामोनिशान तक नहीं है।उसके प्रधानाध्यापक से यह अपेक्षा की जा रही है की RA&W , CIA और IB जैसी एजेंसियों की तर्ज पर अपने शिक्षकों की एक खुफिया टीम बनाएं और इस टीम को 24 घंटे की डेडलाइन देकर इस अति संवेदनशील प्रोजेक्ट को पूरा करे। अन्यथा करवाई के लिए तैयार रहें।
धन्यवाद पाठक बाबा जिन्होंने बिहार के शिक्षा विभाग को इस तरह के नवाचार हेतु प्रेरित किया है। जहां शिक्षा के मंदिर में शैक्षणिक कार्यों के अलावा अन्य सारी गतिविधियां संचालित की जा रही है। तो बिहार की भोली भाली जनता से अपील है की जरा जोर से तालियां बजाइए।आपके टैक्स के पैसे का बिल्कुल सही उपयोग कर रही है पाठक बाबा और उनकी टीम।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।
"TeacherNama" WhatsApp Channel
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆

No comments:
Post a Comment