๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑
🍀डॉ. एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं।
🍀वर्तमान में एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं और गृह सचिव की भी भूमिका में हैं।
🍀उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक और पीएचडी व IIM अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
🍀 ड. एस सिद्धार्थ मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद और भोजपुर आदि जिलों के डीएम के पद भी रह चुके हैं।
🍀उनकी पहचान तेज तर्रार आइएएस अधिकारी के रूप में होती है। बिहार सरकार के अधीन अलग-अलग विभागों में उन्होंने प्रमुख पदों को बखूबी संभाला है।
🍀 वे अपनी सादगी एवं काबिलियत के लिए पूरे प्रदेश में विख्यात हैं।
🍀 वे देश के उन चुनिंदा आईएएस अधिकारियों में शुमार हैं जिनके पास फ्लाइंग लाइसेंस मौजूद है।
इन्हे फोटोग्राफी,कूकिंग और फ्लाइंग करने का शौक है। गौरतलब है की अपने हॉबीज को पूरा करने के लिए उन्होंने कमर्शियल पायलट की ट्रैनिंग भी हासिल की है।
🍀 सोशल मीडिया पर इनके सादगी भरे व्यक्तित्व की गवाही देती हुई कई तस्वीरें वायरल हैं जिनमे ये एक आम इंसान की तरह कभी सब्जियां खरीदते हुए,कभी रिक्शे पर बैठे, कभी बिहार का प्रसिद्ध पकवान ठेकुआ बनाते तो कभी आम लोगों के बीच संवाद करते हुए देखे जा सकते हैं।
बिहार के शिक्षक एवं छात्र काफ़ी उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं इनकी तरफ। आशा करते हैं की आप शिक्षकों के समस्याओं का सकारात्मक व यथोचित तरीक़े से समाधान निकालेंगे और सबकी उम्मीदों पर भी खरा उतरेंगे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया/सुझाव देने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...
ताजा अपडेट पाने के लिए टीचरनामा के ट्विटर हैंडल को अवश्य फॉलो करें।
"TeacherNama" WhatsApp Channel
👆👆से जुड़ने का लिंक 👆👆
๑۩۞۩TeacherNama۩۞۩๑

No comments:
Post a Comment